केन्द्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति – प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृति
केन्द्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति – प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृति
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु 3 छात्रवृति योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
- इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांग विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना आवश्यक है।
- आवेदकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन संबंधित शैक्षणिक संस्था एवं राज्य स्तर से ऑनलाईन सत्यापित किये जाकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार को ऑनलाईन ही प्रेषित किये जाते है।
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर पात्र दिव्यांग आवेदकों को स्वीकृत छात्रवृति की राशि पी.एफ.एम.एस. सिस्टम के द्वारा डी.बी.टी. मोड में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है।
- छात्रवृत्ति भुगतान का स्टेटस देखने हेुत क्लिक करें। Track NSP Status