पूर्व संरचना
विभाग की पूर्व संरचना
मध्यप्रदेश राज्य में दिनांक 1-11-1956 से पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल का गठन हुआ। सामाजिक न्याय विभाग का 7 बार पुर्नगठन हुआ हैं जिसके तहत एक-एक दायित्व अन्य विभागों को सौपा गया हैं या नया विभाग गठित किया गया हैं जो निम्न तालिका में वर्णित हैं।
क्रमांक |
वर्ष |
पुर्नगठन का स्वरूप |
---|---|---|
1. | 1961 |
विभाग से सहकारिता विभाग की योजनाओं को हटाया जाकर पृथक से सहकारिता संचालनालय का गठन हुआ । |
2. | 1977 |
विभाग से खेलकूद एवं युवक कल्याण को हटाया जाकर पृथक रूप से संचालनालय खेलकूद एवं युवक कल्याण गठित हुआ । |
3. | 15.08.1986 |
विभाग से महिला एवं बाल विकास को हटाया जाकर पृथक रूप से संचालनालय महिला एवं बाल विकास गठित हुआ । |
4. | 21.06.1994 |
संचालनालय से प्रौढ शिक्षा योजना स्कूल शिक्षा विभाग को अंतरित की गई। |
5. |
2005 | पंचायत एवं समाज कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल का नाम परिवर्तित कर पंचायत एवं सामाजिक न्याय संचालनालय रखा गया। |
6. | 6.12.2007 |
नवीन पंचायतराज संचालनालय का गठन होने से सामाजिक न्याय विभाग से पंचायतराज पृथक हो गया। |
7. | 1.4.2008 |
सामाजिक न्याय संचालनालय से स्थानीय निधि संपरीक्षा वित्त विभाग को हस्तांतरित जिला अंकेक्षक एवं उप अंकेक्षकों की सेवाएं एवं अंकेक्षण कार्य वित्त विभाग को सौपा गया। |
8. | 27.10.2010 |
किशोर न्याय (बालको की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2000 का क्रियान्वयन का दायित्य सामाजिक न्याय संचालनालय से महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा जाकर सुधारात्मक सेवा की 26 संस्थाओं को मय अमले के महिला एवं बाल विकास विभाग को अंतरित किया गया । |