सामाजिक न्‍याय विभाग मध्‍य प्रदेश शासन

इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय वृद्वावस्‍था पेंशन योजना

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2007 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है । इस योजना के अंतर्गत 65 वर्ष एवं अधिक आयु के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के सभी व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा पेंशन दी जाना है । वर्तमान में भारत सरकार द्वारा इन हितग्राहियों को ` 200/- प्रतिमाह पेंशन प्रदान किया जाता है । स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान संबंधित निकाय द्वारा बैंक अथवा पोस्ट आफिस एवं विशेष परिस्थिति में असहाय व्यक्तियों को मनीआर्डर द्वारा किया जाता है । वृध्दावस्था पेंशन योजना के हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान  ` 275/- प्रतिमाह की दर से किया जा रहा है । पेंशन राशि में भारत सरकार का अंश ` 200/- राज्य शासन का ` 75/- अंश सम्मिलित है ।

Site Hosted By

NIC M.P. State Centre

Contents Provided, Updated & Maintained By

Directorate of Social Justice, Tulsi Nagar, Bhopal (M.P.)

Telephone: 0755-2556916 (O),  E-MailID: dpswbpl@nic.in